गर्मियों में इन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज

Spread the love

वरना बढ़ सकता है डिहाइड्रेशन का खतरा
गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखना बेहद जरूरी होता है वरना लोग डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार बन सकते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों के मौसम में अक्सर ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटिंग फूड आइटम्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजों के बारे में जानते हैं, जिनका गर्मियों में सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

अदरक-लहसुन का सेवन करने से बचें

गर्मियों में अदरक और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन दोनों चीजों की तासीर गर्म होती है। गर्मियों के मौसम में ज्यादा अदरक और लहसुन खाने की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको गर्मियों में ज्यादा चाय या फिर कॉफी भी नहीं पीनी चाहिए वरना डिहाइड्रेशन का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

नुकसानदायक साबित होगा रेड मीट

गर्मियों के मौसम में रेड मीट नहीं खाना चाहिए। अगर आप गर्मियों में रेड मीट का सेवन करते हैं तो आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। गर्मियों में नॉन वेज खाने से बचना चाहिए। गर्म तासीर वाला नॉन वेज डिहाइड्रेशन समेत कई समस्याओं को आमंत्रित करने का काम कर सकता है।

किचन में रखे इन मसालों से परहेज करें

गर्मियों में गरम मसालों का सेवन करने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। जावित्री, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और सौंठ जैसे मसाले आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकते हैं। यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में इन मसालों का सेवन करने की सलाह दी जाती है लेकिन गर्मियों में इन मसालों से परहेज करने के लिए कहा जाता है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!