भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे: रांची में टीम इंडिया ने बनाए 349 रन, कोहली का धमाकेदार शतक

Spread the love

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रांची में हुआ, जहां टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अब जीत दिलाने की जिम्मेदारी भारतीय गेंदबाजों के कंधों पर है, जबकि टीम 1-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरी है।

कोहली का कमाल—52वां वनडे शतक

विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और 102 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 52वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 83वां शतक है। बल्लेबाजी के दौरान एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के करीब पहुंच गया और उनके पैरों में गिर पड़ा। तुरंत ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे मैदान से बाहर ले जाया।

रोहित और राहुल की शानदार पारियां

कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक जमाते हुए टीम की पारी को मजबूत आधार दिया। दोनों बल्लेबाजों की सामूहिक कोशिशों से टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।


पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका:
रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, टोनी डि जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायेन, नांद्रे बर्गर, ओटनिल बार्टमैन।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!