भारत 2030 तक बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर हब : सत्या नडेला

Spread the love

नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने बेंगलुरु में कहा है कि 2030 तक भारत, अमेरिका को पीछे छोड़कर GitHub पर दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर कम्युनिटी वाला देश बन जाएगा।

आसान भाषा में समझें तो, ‘गिटहब’ (GitHub) दुनिया का वो प्लेटफॉर्म है जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेवलपर्स अपने कोड रखते हैं और सॉफ्टवेयर बनाते हैं। फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा लोग अमेरिका से हैं और भारत दूसरे नंबर पर है। लेकिन नडेला का मानना है कि भारत जिस रफ्तार से तरक्की कर रहा है, अगले कुछ वर्षों में वह नंबर 1 होगा।

भारत में बढ़ रहा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ का इस्तेमाल
नडेला ने कहा कि भारत में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (एआई) का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहां के डेवलपर्स नई तकनीकों को अपनाने में सबसे आगे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में डेवलपर्स की संख्या न सिर्फ बढ़ रही है, बल्कि वे दुनिया के सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। नडेला ने कहा कि भारत के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है और यही टैलेंट ग्लोबल एआई क्रांति का नेतृत्व करेगा। नडेला ने आगे कहा कि वो भारत में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। सत्या नडेला इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और यहां के डेवलपर्स और टेक्नोलॉजी लीडर्स से मुलाकात कर रहे हैं।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!