भारतीय मूल के नागरिकों ने पारंपरिक वेशभूषा में किया भव्य स्वागत

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे, जहां Queen Alia Airport पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री फर हसन ने उनका स्वागत किया. अपने जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी आज किंग अब्दुल्लाह सेकेंड से मुलाकात करेंगे. इसके प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. पीएम मोदी का ये दौरा व्यापार, निवेश, राजनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित है.

जॉर्डन के राजा ने पीएम मोदी को दिया था निमंत्रण

आपको बता दें कि पीएम मोदी अपनी 2 दिवसीय दौरे के लिए जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे हैं. जॉर्डन में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों ने भी पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. हर कोई भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचा था. पीएम मोदी को किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन ने जॉर्डन आने का निमंत्रण भेजा था. इस दौरे का उद्देश्य भारत और जॉर्डन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है. पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती है.

विदेश जाने से पहले पीएम मोदी का पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान जॉर्डन में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे. जॉर्डन ने लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘मैं जॉर्डन के हाशमी साम्राज्य इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य और ओमान के सल्तनत की तीन राष्ट्रों की यात्रा पर जा रहा हूं, ये तीनों ऐसे राष्ट्र हैं जिनके साथ भारत के न केवल सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध हैं, बल्कि व्यापक समकालीन द्विपक्षीय संबंध भी हैं.’

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!