भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब आतंकी हमले के बाद 5 बड़े फैसले

Spread the love

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लेकर पांच बड़े फैसलों का ऐलान किया।

1. सिंधु जल संधि रद्द:
भारत ने पाकिस्तान के साथ दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है। यह फैसला पाकिस्तान को कूटनीतिक और रणनीतिक रूप से घेरने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

2. पाकिस्तानियों के वीजा रद्द:
भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। अब कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत नहीं आ सकेगा।

3. पाकिस्तानी दूतावास बंद:
भारत में स्थित पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने का आदेश दिया गया है। साथ ही पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

4. अटारी-वाघा बॉर्डर सील:
भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार और यात्रा का मुख्य द्वार अटारी-वाघा बॉर्डर अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसका असर दोनों देशों के बीच सीमित व्यापार और आवाजाही पर पड़ेगा।

5. TRF की जिम्मेदारी, भारत सख्त:
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन The Resistance Front (TRF) ने ली है। इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका की पुष्टि के बाद भारत ने यह निर्णय लिए हैं।

विदेश मंत्रालय का बयान:
CCS बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। यह हमला सिर्फ जम्मू-कश्मीर नहीं, पूरे भारत पर हमला है।”

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की मौजूदगी में लिए गए इन फैसलों को भारत की अब तक की सबसे सख्त जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!