बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की पहल: SSP ने किया सरकंडा क्षेत्र का निरीक्षण, नागरिकों से लिया फीडबैक

Spread the love

बिलासपुर, बरसात के मौसम में शहर में बढ़ते यातायात दबाव और उससे उत्पन्न हो रही असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गुरुवार को सरकंडा क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एएसपी (यातायात) रामगोपाल करियारे एवं यातायात पुलिस की टीम भी उपस्थित रही।

निरीक्षण के तहत खमतराई चौक समेत कई व्यस्त मार्गों का दौरा करते हुए SSP ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनसे यातायात से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सरल, सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यवहारिक एवं स्थायी समाधान अपनाए जाएं।

🔸 ट्रैफिक सुधार के निर्देश:

  • खमतराई चौक जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्टॉपर व बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए गए ताकि ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके।
  • निरीक्षण के दौरान कुछ वाहन चालकों को गलत दिशा से आते हुए पकड़ा गया, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाइश देकर नियमित यातायात पालन करने की अपील की गई।

🔸 नागरिकों से अपेक्षा:

SSP ने बताया कि ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों दोनों का सहयोग आवश्यक है। आम जनता यदि नियमों का पालन करे, तो व्यवस्था को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!