छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता

Spread the love

स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन पर मिला अवार्ड के लिए नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए आयोग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। यह नामांकन संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क (UNPAN) से संबद्ध शोध संस्था इंटरनेशनल सेंटर फॉर पार्लियामेंट्री स्टडीज (ICPS) द्वारा किया गया है।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रबंधन की पारदर्शिता, दक्षता और नवाचार की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मानी जा रही है।


अजय सिंह के नेतृत्व में मिली सफलता

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को ICPS ने स्वीकार किया। आयोग ने नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को एक साथ संपन्न कराने की पहल की थी। इस कदम को ICPS ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक उत्कृष्ट उपलब्धि मानते हुए, आयोग को विजेता अवार्ड अथवा “स्पेशल रिकग्निशन फॉर आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड” के लिए नामांकित किया है।


ICPS : लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर शोधरत संस्था

इंटरनेशनल सेंटर फॉर पार्लियामेंट्री स्टडीज (ICPS) का मुख्यालय मिलबैंक टॉवर, लंदन (यू.के.) में स्थित है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की सहयोगी है और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अध्ययन, अनुसंधान एवं उनकी मजबूती के लिए विश्व स्तर पर सरकारों को सुझाव देती है।


बोत्सवाना में होगा अवार्ड समारोह

अवार्ड वितरण समारोह 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2025 के बीच बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में आयोजित होगा। ICPS ने छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों को समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भेजा है।

आयोग की ओर से सचिव सुखनाथ अहिरवार और उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव को अधिकृत किया गया है। शासन से विदेश प्रवास की अनुमति मिलने पर वे इस समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!