27 जनवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा देखे अपना राशि

Spread the love

मेष राशि

जो भी करें समझे फिर करें. लोगों के बिच अपनी छवी सुधारें. अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें. पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा. आर्थिक तंगी चिंता में डाल सकती है.

वृषभ राशि

कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. नई साझेदारी लाभदायक रहेगी. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. अनुकूल समाचार मिलेंगे. कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी. निवेश लाभदायी रह सकेगा.

मिथुन राशि

अपने निर्णय को सुरक्षित रखें. हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा.

कर्क राशि

अच्छा सोचें. सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे. धन प्राप्ति के योग हैं. व्यापार अच्छा चलेगा. परिवार में तरक्की होगी. यात्रा में परेशानी हो सकती है.

सिंह राशि

समय मध्यम है. तनाव बढ़ेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें. महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. वाहन से चोट लग सकती है. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें.

कन्या राशि

दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी. राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा. विरोधियों से सावधान रहें. दांपत्य सुख मिलेगा, समय का दुरुपयोग न करें. प्रयास में आलस्य नहीं करें.

तुला राशि

समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है. व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा. बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे. रुका धन मिलेगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

समाज में आप प्रभाव बढ़ेगा. प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे. शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. पराक्रम बढ़ेगा. नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे.

धनु राशि

आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी. प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी. संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी. आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है.

मकर राशि

संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे. प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे. व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी. आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है. संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी.

कुंभ राशि

आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गती मिलेगी. योजनाएं फलीभूत होंगी. लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा. रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है.

मीन राशि

अपने व्यवहार को नम्र बनाएं. दूसरे की बातें भी सुनें. कटु वचनों का प्रयोग न करें. दुस्साहस नहीं करें. कानूनी काम होंगे. कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा. जल्दबाजी में नहीं रहें.

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!