इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव

Spread the love

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो मुख्य रूप से अंटार्कटिका, अफ्रीका के कुछ हिस्सों और दक्षिण अटलांटिक महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण की शुरुआत 17 फरवरी की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगी और इसका समापन रात 8 बजे होगा। चलिए जानते हैं ग्रहण किस राशि और नक्षत्र के लोगों को प्रभावित करेगा।

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा इसलिए इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर भी इस राशि और नक्षत्र से जुड़े लोगों पर पड़ेगा। इन लोगों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। इस दौरान आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। ऐसे में आपको जरूरी फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इन राशियों के लिए भी है ‘खतरे की घंटी‘

सिंह राशि: वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और पार्टनरशिप के कार्यों में नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि: घरेलू सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है और अचानक से माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि: मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बनते काम रुक सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।

मकर राशि: धन हानि के योग बनेंगे। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।

ग्रहण के दौरान सूर्य भगवान के मंत्रों या महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान और दान अवश्य करें। ग्रहण काल में भोजन पकाने या खाने से बचना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका बुरा प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!