छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धान खरीदी का सीजन जारी है। वहीं अवैध धान के परिवहन और खपाने को रोकने के लिए जिला प्रशासन विशेष निगरानी रख रहा है। इसी बीच रेंगाखार जंगल क्षेत्र (एमपी–सीजी बॉर्डर) से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां नायब तहसीलदार पर धान तस्करी में शामिल होने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने ही धान परिवहन के दौरान दो वाहन समेत नायब तहसीलदार को पकड़ा है। इस दौरान नायब तहसीलदार के साथ ग्रामीणों के बीच विवाद भी हुआ है।








