अंबिकापुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आयुक्त डी.एन. कश्यप मंत्रालय भेजे गए

Spread the love

 

 

सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना में बड़ा फेरबदल करते हुए छह अधिकारियों का तबादला किया है। 27 अगस्त को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त देव नारायण कश्यप का भी स्थानांतरण किया गया है।

वर्ष 2010 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी देव नारायण कश्यप को अब मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

विनय कुमार अग्रवाल होंगे अंबिकापुर के नए निगम आयुक्त

शासन ने नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल को नगर पालिक निगम अंबिकापुर का नया आयुक्त नियुक्त किया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही निगम प्रशासन में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर कोंडागांव चित्रकांत चाली ठाकुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर बनाया गया है। वहीं अपर कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा दिव्या गोते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह अपर कलेक्टर बेमेतरा गुरुदयाल लाल जगत को श्रम विभाग में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव पर नजर

राज्य शासन द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों में कामकाज को बेहतर बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब अंबिकापुर नगर निगम में नए आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल के कार्यभार संभालने के बाद निगम की आगामी प्राथमिकताओं और प्रशासनिक कार्यशैली पर लोगों की नजर रहेगी।

 

 

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!