अशोक नगर में पुलिस का बड़ा छापा: संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई, 9 लोग हिरासत में, 2 लाख रुपये नकद जब्त

Spread the love

 

 

बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर के अशोक नगर क्षेत्र में पुलिस ने देर रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों और 6 युवकों सहित कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से करीब 2 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अवैध गतिविधियों के प्रमाण मिलने पर अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

बिलासपुर। शहर के अशोक नगर क्षेत्र में पुराने आरटीओ कार्यालय के पास स्थित एक मकान में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। लंबे समय से मिल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से करीब 2 लाख रुपये नकद मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा कुछ दस्तावेज और अन्य सामग्री भी जांच के लिए अपने कब्जे में ली गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि जांच में अनैतिक देह व्यापार या किसी अन्य अवैध गतिविधि के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मकान में लंबे समय से संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी। शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई।

 

फिलहाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है तथा जब्त नकदी और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!