जगदलपुर में बड़ा सड़क हादसा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो गाड़ी ने दो वाहनों को मारी टक्कर

Spread the love

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय के अंतर्गत चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो में चल रही एक चारपहिया गाड़ी ने जगदलपुर–लोहंडीगुड़ा मार्ग पर देउर गांव के पास दूसरी चारपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फॉलो गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित बाइक पर सवार दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों के पैर टूटने की सूचना है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त फॉलो गाड़ी से बोतलें और ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे हुए मिलने की भी चर्चा है, जिसे लेकर मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!