सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा : डंपर कार पर पलटा, एक ही परिवार के 7 सदस्यों सहित 8 की दर्दनाक मौत

Spread the love


सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। खनिज से भरा तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अज्ञात राहगीर भी इसकी चपेट में आकर मारा गया।

दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर हंगामा किया।

अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, सैयद माजरा निवासी महेंद्र सैनी अपने साले के अंतिम संस्कार में शामिल होने परिजनों के साथ कार से निकले थे। कार में महेंद्र सैनी, उनकी पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 वर्ष), दामाद शेखर कुमार (28), साली का बेटा विपिन (20) और रिश्तेदार राजू सैनी (27) सवार थे।
गांव से बाहर निकलते ही डंपर अचानक कार पर गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सीएम योगी ने जताया शोक

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सदर और गागलहेड़ी पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुट गई। ग्रामीणों की भीड़ के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और घायलों को तुरंत आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!