होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से मार्केटिंग मैनेजर की मौत

Spread the love

बिलासपुर, न्यायधानी के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित होटल रेड डायमंड में एक हादसा सामने आया है, जहां स्विमिंग पूल में डूबने से हैदराबाद निवासी मार्केटिंग मैनेजर एमजे फारूक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, फारूक कंपनी के काम से बिलासपुर आए थे और होटल में कमरा बुक कर रुके हुए थे। रविवार को होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।

मौके पर मौजूद स्टाफ ने जब फारूक को बेसुध हालत में देखा, तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महज एक हादसा था या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!