देवरी कला में विशाल हिंदू सम्मेलन: समरसता और सामाजिक एकता पर जोर

Spread the love

देवरी कला (कोटमी) — ग्राम देवरी कला में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी, कार्यकर्ता और संतजन उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ताओं में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज, संत महानंद जी (गिरारी धाम), प्रांत समरसता प्रमुख श्री विश्वनाथ बोगी जी और श्रीमती सरोज चंद्रा जी (भगवती मानव कल्याण समिति) शामिल थे। उन्होंने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभावना पर प्रेरक विचार साझा किए। मंच संचालन मुकेश जायसवाल और प्रकाश साहू ने किया, वहीं देवरी कला सरपंच श्यामवती मार्को ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हर्ष छाबरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल थे।

सम्मेलन के दौरान संत महानंद जी गिरारी धाम की यात्रा, दुर्गा माता वेश में कन्याओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति और अन्य समूह प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण बने। कार्यक्रम के अंत में देवरी कला सरपंच ने समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक जागरण को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

इस आयोजन में जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योगदान दिया। रामायण गान, हनुमान चालीसा और मां भगवती की आरती ने कार्यक्रम को और भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप प्रदान किया। सम्मेलन ने हिंदू समाज में एकता और समरसता की भावना को मजबूती दी।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!