ढाका में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

नई दिल्ली ।  राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। ढाका में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश

इस बीच भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस की बैरिकेडिंग भी हटाने की कोशिश की। बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जमा भीड़ ढाका में हुई घटना के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। इस प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस

हालांकि इस प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही चौकस थी। दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए ताकि किसी भी तरह की अनहोनी घटना नहीं हो। बांग्लादेश में हुई घटना का गुस्सा लोगों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। 

भीड़ ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ की पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने भीड़ में मौजूद लोगों को बैरिकेड के उस पार जाने से रोकने की कोशिश की।

अपने हाथों में तख्तियां लिए लोग बांग्लादेश की सत्ता और कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वही प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बैरिकेडिंग पर चढ़कर हनुमान चालीसा पढ़ते हुए नजर आए।

बता दें कि बांग्लादेश में छात्र विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद वहां हिंसा भड़क उठी। इस बीच  ईशनिंदा के आरोप में हिंदू समुदाय के एक युवक दीपू चंद्र दास (25)की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को आग लगा दी गई।

दीपू चंद्र दास मैमनसिंह शहर में एक कारखाने में काम करता था। भीड़ कारखाने के बाहर जमा हो गई थी और वहां दीपू चंद्र दास को बाहर निकाल कर तब तक उसे पीटा गया जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। फिर भीड़ ने उसके शव को पेड़ से लटकाया और आग लगा दी।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!