MS Dhoni को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे IPL 2025 के बचे हुए मैच फैंस में मची खलबली

Spread the love
चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान एक बार फिर एमएस धोनी के हाथों में है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम की कप्तानी मिली है। धोनी ने अपनी कप्तानी में सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत दिलाई। इस मैच में फिनिशर धोनी को देखकर भी फैंश खुश हो गए, लेकिन लोगों का ये पसंदीदा स्टार इस समय दर्द में है।धोनी को अंत के ओवरों में शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। धोनी ने 11 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली और चार चौकों के अलावा एक छक्का मारा। धोनी की ये पारी टीम को मैच जिताने वाली साबित हुई और उसे सीजन की दूसरी जीत मिली। लेकिन इस जीत के बाद धोनी को लेकर चिंता भी बढ़ गई है और इसका कारण उनकी चोट है।

लखनऊ के खिलाफ मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी को लंगड़ाते हुए देखा जा रहा है। वह होटल के अंदर जा रहे हैं और उनके साथ रवींद्र जडेजा हैं। इस वीडियो में धोनी लंगड़ा रहे हैं। मैच के दौरान भी धोनी को रन लेते हुए लंगड़ाते हुए देखा गया था। धोनी को साल 2023 में घुटने में चोट लगी थी। अपनी कप्तानी में धोनी ने टीम को ये सीजन जिताया था और इसके बाद अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी। इसी चोट से धोनी लगातार परेशान हैं।

धोनी की ये चोट कितनी गंभीर है ये कहना मुश्किल है, लेकिन इसे लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है कि कहीं चोटिल होकर सीजन से या कुछ मैचों से बाहर न हो जाएं। फैंस उम्मीद करेंगे कि धोनी पूरी तरह से फिट हों और कप्तानी के साथ-साथ पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दें।

पांच दिन का मिला गैप

धोनी के पास अपनी चोट पर काम करने का समय है क्योंकि चेन्नई को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। ये मैच मुंबई में है और तब तक धोनी पर पर्याप्त समय है कि वह अपने घुटने को आराम दें और अगले मैच में तोरताजा होकर लौटें। हालांकि, चिंता फिर भी होगी क्योंकि धोनी सालभर आराम करते हैं और सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। आईपीएल के कुछ ही मैचों में उनके घुटने की परेशानी उभर आती है। 

Related Posts

भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

Spread the love

Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

Spread the love

Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!