मुंगेली : पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

मुंगेली। ग्राम हिंच्छापुरी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वालम्बी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा, आरती और पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के सम्भागीय संयोजक डॉ. सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश महिला प्रमुख श्रीमती अरुण दीक्षित, सम्भागीय महिला प्रमुख श्रीमती नीता श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत हिंच्छापुरी के सरपंच श्री घनश्याम पुरी गोस्वामी, मंदिर के पुजारी श्री गोपाल ध्रुवे, जिला संयोजक नारायण गिरी गोस्वामी, श्री शुशांत द्वेदी, श्रीमती शोभा कश्यप, श्रीमती मीना गोस्वामी, श्रीमती पूनम श्रीवास, शिवकुमार वर्मा, गोकुल सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपील की गई कि –
“पौधे लगाएं, धरती माँ को करें श्रृंगारित – ये देंगे हमें जल, जंगल, स्वच्छ पर्यावरण और ऑक्सीजन का अनमोल उपहार।”



कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!