नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने बताया युवा नेतृत्व का प्रतीक

Spread the love

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व की पूरी प्रक्रिया भाजपा के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई है। पीएम ने देशभर के कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री ने भाजपा के पूर्व अध्यक्षों के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हुई और केंद्र में तीसरी बार सरकार बनी।

पीएम मोदी ने कहा कि वे स्वयं को सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्ता मानते हैं और अब नितिन नबीन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल विकसित भारत के लिए निर्णायक होंगे और नितिन नबीन युवा जोश व संगठनात्मक अनुभव के साथ भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!