एक पेड़ मां के नाम : बच्चों ने दिया हरियाली का संदेश

Spread the love

स्वराज जायसवाल की कलम से…..✍🏻

बिलासपुर। क्रिएटिव माइंड प्री-स्कूल एवं डे-केयर सेंटर और ARS ट्यूशन क्लासेस बिलासपुर के छात्रों एवं स्टाफ ने मिलकर स्मृति वन, बिलासपुर सिटी में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर शिक्षकों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बच्चों ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर पेड़ लगाकर अपने प्यार और सम्मान को प्रकृति के प्रति समर्पित किया। बच्चों की यह पहल न केवल प्रेरणादायक रही, बल्कि यह एक सकारात्मक संदेश भी देती है—कि यदि बचपन से ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता सिखाई जाए, तो भविष्य हरा-भरा और सुरक्षित हो सकता है।



कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बताया कि पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि बारिश लाने, वातावरण को ठंडा करने और जीव-जंतुओं को आश्रय देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। एक पेड़ को 100 बेटों के बराबर मानकर बच्चों ने भावुकता के साथ इसे लगाया।



इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने कहा कि जब शासन-प्रशासन विकास के नाम पर पेड़ काटने को मजबूर हो, तब ऐसी गतिविधियां समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं। हमें इन बच्चों से सीख लेनी चाहिए कि पेड़ लगाना भविष्य को सुरक्षित करना है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!