एलओसी पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Spread the love

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सेना ने कहा कि बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि के दौरान संघर्ष विराम का उल्लंघन कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी और जम्मू के अखनूर के आसपास के इलाकों में हुआ।

सेना ने कहा, 07-08 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों का इस्तेमाल करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की।

भारतीय सेना ने भी उसी अनुपात में जवाब दिया। हालांकि सीमा पार से गोलाबारी के दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Related Posts

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

मुंगेली में पत्रकारों के सम्मान पर सवाल! उपमुख्यमंत्री के दीपावली उपहार में किसने तय की अपनों की सूची?

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   चुनिंदा पत्रकारों तक पहुंची मिठाई की सौजन्य भेंट, बाकी पत्रकारों के हिस्से आई मायूसी! मंत्री की मंशा पर नहीं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!