पशु चिकित्सालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर: “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन

Spread the love

कोरबा/पाली:- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को पशु चिकित्सालय में विशेष कार्यक्रम में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री का उद्धबोधन सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना और जनसेवा के प्रति समर्पण को दोहराना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यू.के. तंवर ने कहा कि वंदे मातरम न केवल एक गीत है, बल्कि यह देश की आत्मा और संस्कृति का प्रतीक है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों मे ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप से सम्पन्न किया जाना है।

जिसमे कलाकारों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों पर आधारित कार्यक्रमो से वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर करना है। यह आयोजन नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ो से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और गहराई देगा। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपने कार्य के प्रति ईमानदार और निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद पशु चिकित्सकों व कर्मियों ने भी स्वच्छता बनाए रखने एवं गौ सेवा तथा जरूरतमंद गौ- वंशो को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की सामूहिक शपथ भी ली।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!