दावोस में ट्रंप के मजाकिया अंदाज पर लोगों की छूटी हंसी

Spread the love

वॉशिंगटन । वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं। दावोस में भी ट्रंप अपना ह्यूमर दिखाने से पीछे नहीं हटे। ट्रंप ने भूराजनीतिक से लेकर आर्थिक समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। स्थानीय समयानुसार बुधवार को लंबी बैठकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बिजनेस लीडरों के रिसेप्शन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, “मेरे पास यह खूबसूरत भाषण है।” यह बोलते ही सबकी हंसी छूट पड़ी। आगे उन्होंने कहा, “आखिरी चीज जो हम करना चाहते हैं वह है अपना टाइम वेस्ट करना और इसे दोबारा सुनना।” कमरे में जाने-पहचाने चेहरे देखकर उन्होंने टिकट डिमांड और सेलिब्रिटी अटेंडेंस के बारे में मजाक किया। उन्होंने कहा, “जब आपके पास जॉनी है और मैंने आपको सुना तो मुझे अभी-अभी टिकटों की सेल्स पर एक रिपोर्ट मिली है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।” ट्रंप की यह बात सुनते ही सब हंस पड़े।

ट्रंप ने अपने पास बैठे सीनियर अधिकारियों को चिढ़ाते हुए वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट और कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक को दो बिल्कुल उलटे लोग बताया और कहा, “मुझे यह पसंद है।” इस पर भी हंसी गूंज सुनाई दी।

उन्होंने बढ़ते वैल्यूएशन को लेकर कॉर्पोरेट नेताओं का भी मजाक उड़ाते हुए कहा, “मैं घूमता हूं और कहता हूं, सबसे बड़े लोगों से मिलो, सबसे बड़े बिजनेस करने वालों से।’ मैं कहता हूं, ‘बधाई हो।’ वे कहते हैं, ‘किस बात पर?’ मैंने कहा, ‘जब से मैं राष्ट्रपति बना हूं, तब से आपकी नेट वर्थ दोगुनी हो गई है, है ना?’”

एप्पल के सीईओ टिम कुक को देखकर ट्रंप ने मजाक में कहा, “वह 650 बिलियन डॉलर के लिए अच्छे रहे हैं।” निवेश के वादों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जरा सोचो। 650 बिलियन डॉलर।” इस पर हॉल में तालियां बजीं और लोग हंसने लगे।

ट्रंप ने जलन की भावना का भी जिक्र किया और अपने मजाकिया अंदाज में कहा, “एक तरह से, मुझे जलन हो रही है। एक तरह से मैं परेशान हूं। कमरे में कुछ लोग हैं, मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकता और वे बहुत अमीर बन जाते हैं।”

वह अपने देश की सिक्योरिटी चिंताओं पर हंसे। वॉशिंगटन में हाल ही में हुए डिनर को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सड़क के ठीक बीच से चलता हूं लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि सीक्रेट सर्विस बहुत खुश थी।”

सीएनबीसी के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने अपनी आलोचनाओं को मजाक में टाल दिया और कहा, “अगर मैं कैंसर का इलाज लेकर आता, तो वे कहते, ‘तुमने इसे और तेजी से क्यों नहीं किया?’ अगर आप पानी पर चलते हैं, तो आप तैर नहीं सकते।”

फेडरल रिजर्व लीडरशिप के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने सेंट्रल बैंक में कंस्ट्रक्शन के खर्च में बढ़ोतरी का मजाक उड़ाया और कहा, “मैं इसे 25 मिलियन डॉलर में कर सकता था और यह ज्यादा अच्छा होता।” इस दौरान उन्होंने इसकी तुलना उन प्रोजेक्ट्स से की जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने बहुत कम लागत में इसे बनाया था।

ग्रीनलैंड में भी ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में बात की। ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति का विरोध कर रहा है। डेनमार्क कह रहा है कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं कर सकता है। ऐसे में डेनमार्क के ऐतराज पर ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझे यह नहीं बताया। मुझे यह बात दूसरों से सुनना पसंद नहीं है।”

ट्रंप लंबे समय से बिना स्क्रिप्ट वाली बातें करना पसंद करते हैं। यही ट्रंप की खासियत भी है। अक्सर उन्हें मीडिया से बातचीत के दौरान पॉलिसी मैसेजिंग को लेकर मजाक करते देखा गया है। लंबी बैठकों के बाद दावोस में ट्रंप ने माहौल को हल्का बना दिया। दावोस में हुई इस बैठक में द्विपक्षीय वार्ता, मीडिया इंटरव्यू और सुरक्षा पर चर्चा हुई।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!