PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज: 33,700 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का शिलान्यास

Spread the love

बिलासपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। प्रधानमंत्री बिलासपुर जिले के मोहभट्टा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

PM मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

  • 2:30 बजे: रायपुर एयरपोर्ट आगमन
  • 2:35 बजे: हेलिकॉप्टर से बिलासपुर के मोहभट्टा रवाना
  • 3:30 – 4:30 बजे: विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण
  • 4:45 बजे: रायपुर के लिए प्रस्थान
  • 5:25 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • 5:30 बजे: दिल्ली के लिए रवाना

बिजली क्षेत्र में बड़े कदम:

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं की नींव रखेंगे:

  • एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना (1×800MW): 9,790 करोड़ रुपये की लागत वाली यह पिट-हेड परियोजना उन्नत अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगी।
  • सीएसपीजीसीएल सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660MW): 15,800 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ में बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
  • पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (डब्ल्यूआरईएस): 560 करोड़ रुपये की लागत से तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण।

तेल और गैस क्षेत्र में नई सौगात:

भारत के कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य के तहत:

  • सिटी गैस वितरण (CGD) परियोजना: 1,285 करोड़ रुपये की लागत से कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में 200 किमी हाई-प्रेशर और 800 किमी एमडीपीई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
  • विशाखापट्टनम-रायपुर पाइपलाइन (VRPL) परियोजना: 2,210 करोड़ रुपये की लागत से 540 किमी लंबी बहुउत्पाद पाइपलाइन विकसित की जाएगी।

रेलवे नेटवर्क में सुधार:

  • 108 किमी लंबी सात नई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला।
  • 2,690 करोड़ रुपये की लागत से 111 किमी लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन।
  • अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी।
  • राज्य में रेलवे नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण का राष्ट्र को समर्पण।

सड़क अवसंरचना को मिलेगा बढ़ावा:

  • एनएच-930 (37 किमी) झलमला-शेरपार खंड का उन्नयन।
  • एनएच-43 (75 किमी) अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड को 2-लेन में अपग्रेड किया जाएगा।
  • एनएच-130डी (47.5 किमी) कोंडागांव-नारायणपुर खंड का सुधार।

शिक्षा और आवास क्षेत्र में विकास:

  • राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन।
  • रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की स्थापना, जो शिक्षा योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और डेटा विश्लेषण करेगा।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 3 लाख लाभार्थियों को गृह प्रवेश।
  • प्रधानमंत्री स्वयं कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे।

छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा राज्य की बिजली, रेल, सड़क, गैस और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

 

Related Posts

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, इलाज का आश्वासन देकर मुकरने की बात; पीड़ित ने कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!