पीएम मोदी ने विश्व युवाओं को दी नसीहत: भारत की जेन जेड से लें प्रेरणा

Spread the love



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट के इनफिनिटी कैंपस का उद्घाटन करते हुए विश्वभर के युवाओं को संदेश दिया कि वे भारत की जेन जेड पीढ़ी से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि आज भारत के युवा इंजीनियरिंग, डिजाइन, कोडिंग और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व नवाचार कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले जिन तकनीकों की कल्पना करना भी कठिन था, आज भारत के युवा उन क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जेन जेड प्रपल्शन सिस्टम, कम्पोजिट मैटेरियल, रॉकेट स्टेज और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का विकास कर रही है।

प्रधानमंत्री का यह बयान उस समय आया है, जब पड़ोसी देशों—बांग्लादेश और नेपाल—में जेन जेड युवाओं की चर्चा विरोध-प्रदर्शनों और हिंसक घटनाओं के चलते हो रही थी। इसके विपरीत, भारत की युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण और विकास की दिशा में निरंतर और सकारात्मक प्रयास कर रही है।

मोदी का यह संदेश न सिर्फ भारतीय युवाओं का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए भी अप्रत्यक्ष रूप से एक सलाह जैसा माना जा रहा है कि भारत की जेन जेड किस दिशा में आगे बढ़ रही है और देश की तरक्की में कैसी भूमिका निभा रही है।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!