‘गीता महोत्सव में जाकर, राम मंदिर में धर्म ध्वज फहराकर धन्य हो गया’ ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी

Spread the love

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 128वां एपिसोड आज प्रसारित हुआ, जिसे पूरे देश ने रेडियो और दूरदर्शन पर भी लाइव सुना. वहीं उन्होंने अपने मन की बात में सबसे पहले वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का जिक्र किया.

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ की, जिसका सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी हुआ. प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ था और आज 128वां एपिसोड प्रसारित हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘मन की बात’ की शुरुआत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और इस मौके पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के जिक्र से की.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आयोजित गीता महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि उस कार्यक्रम में शिरकत करके सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में शिखर पर धर्म ध्वजा फहराकर भी भावविभोर हो गया हूं. धर्म ध्वजा राम मंदिर निर्माण के पूरा होने की प्रतीक है और पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और अब धर्म ध्वजा, इन पलों का साक्षी बनकर जीवन धन्य हो गया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का प्रसारण 22 भाषाओं में होता है, जिसे आकाशवाणी के सभी केंद्रों, दूरदर्शन चैनलों, नरेंद्र मोदी ऐप, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लाइव सुना जा सकता है.

 

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!