जशपुर/दोकड़ा विशेष रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में गजपति महाराजा की परंपरा निभाते हुए छेरा पहरा किया और भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा राज्य सरकार की आवास, महतारी वंदन, तीर्थयात्रा, डिजिटल सेवा और जशपुर में रेल व मेडिकल कॉलेज जैसी विकास योजनाओं की जानकारी भी दी।
विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में शामिल होकर गजपति महाराजा की परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
औ
सोने की झाड़ू से किया छेरा पहरा
मुख्यमंत्री ने रथयात्रा के शुभारंभ से पहले छेरा पहरा की पावन परंपरा निभाते हुए सोने की झाड़ू से भगवान के रथ के आगे मार्ग का प्रतीकात्मक मार्जन किया तथा चंदन मिश्रित पवित्र जल का छिड़काव किया। इसके बाद उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया।ओ़ ओज़ोौओँ है नश़श़
शनओनोशशो शशऑ
1942 से चली आ रही गौरवशाली परंपरा
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोकड़ा की रथयात्रा आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1942 से चली आ रही यह परंपरा आज भी जनआस्था को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। जनसहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया और वर्ष 2025 में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी भव्य रथयात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने दोकड़ावासियों द्वारा गजपति महाराजा की परंपरा निभाने का अवसर देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ और भगवान जगन्नाथ का आत्मीय संबंध
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान जगन्नाथ से प्राचीन और आत्मीय संबंध रहा है। देवभोग का चावल आज भी पुरी के महाप्रसाद में उपयोग किया जाता है, जो दोनों क्षेत्रों के सांस्कृतिक संबंधों का जीवंत प्रमाण है।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि:
11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
महतारी वंदन योजना की 29 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना से हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं।
धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना की अवधि तीन माह बढ़ाई गई है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से 24 घंटे शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।
अटल डिजिटल सेवा केंद्र के जरिए ग्रामीणों को 520 से अधिक शासकीय सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जशपुर को रेल और मेडिकल कॉलेज की सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जिले को शीघ्र ही रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। धरमजयगढ़-लोहरदगा रेल परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही जिले में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति से स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी।
भक्ति और लोक संस्कृति का विराट उत्सव
रथयात्रा के दौरान ओडिशा की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने भजन और संकीर्तन प्रस्तुत किए। ढोल, मृदंग, झांझ और शंखध्वनि के बीच महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए, जिससे आयोजन आस्था और लोक संस्कृति के विराट उत्सव में बदल गया।
प्रमुख उपस्थितजन
जागेश्वर यादव
सालिक साय
नरेंद्र दुग्गा
दीपक कुमार झा
श्री जगन्नाथ मंदिर आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।








