प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक प्रस्ताव

Spread the love

बिलासपुर । प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाईन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र युवा निर्धारित अवधि तक अधिकृत ऑनलाईन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। केन्द्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू के सहायक निजी सचिव नितेश कुमार साहू ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को डीओ लेटर लिखे हैं।

उन्होंने कहा है कि यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा असाधारण प्रतिभा एवं उपलब्धियों वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है जो साहस, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल एवं कला एवं संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हैं। वे बच्चे जो इस साल 31 जुलाई 2025 को 18 वर्ष से कम आयु के हैं और उपरोक्त क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे चुके हैं, वे इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।

नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल- अवार्डस डॉट जीओव्ही डॉट इन के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री  तोखन साहू को भी इस योजना के लिए लॉग इन आडी प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से नामांकन दर्ज किये जा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को सूचित कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!