रायगढ़ में अवैध धान की तस्करी पर कार्रवाई, 500 बोरी जब्त

Spread the love

रायगढ़ । धान खरीदी शुरू होने से एक माह पहले ही ओडिशा से अवैध धान की तस्करी सक्रिय हो गई है। शनिवार रात रेंगालपाली बेरियर पर ट्रक क्रमांक ओडी 17 बी 1118 को रोककर जांच की गई, जिसमें 500 बोरी धान जब्त किया गया। ट्रक ड्राइवर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

सरकार ने बाहरी धान की आवक रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा में पहले बोया गया छोटा धान कट चुका है और इसे छत्तीसगढ़ में भंडारित करने के लिए लाया जा रहा था।

रायगढ़ जिले में धान की बंपर खरीदी का मुख्य कारण भी ओडिशा का अवैध धान माना जा रहा है। जिले के कुछ हिस्सों में औसत पैदावार 15 क्विंटल प्रति एकड़ है, लेकिन कई किसान 21 क्विंटल तक की धान बेचते हैं, जिससे बाहरी धान को रिक्त रकबे में एडजस्ट किया जाता है। इस बार तस्करी शुरू होने की घटना धान खरीदी से पहले ही सामने आई है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!