रायगढ़ : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव मोबाइल और संदिग्ध सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच तेज

Spread the love



रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे की डाउन लाइन पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक का सिर धड़ से अलग मिलने के कारण घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल रेलवे बंगला पारा स्थित सब-स्टेशन के पास का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, सिटी कोतवाली प्रभारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान राजेश यादव, पिता कंवर सिंह, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। उसकी पहचान मौके पर मिले पर्स से की गई।

पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल और एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!