रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली इंजेक्शन की बिक्री करते युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में नदी किनारे लुक-छिपकर नशीली इंजेक्शन की बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पेट्रोलिंग के दौरान धर दबोचा

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा नगर निवासी धीरज बरेठ नदी किनारे नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से आठ नग पेंटाजोसिन इंजेक्शन (₹232 मूल्य के) बरामद हुए।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार आरोपी धीरज बरेठ (पिता–कन्हैया बरेठ, उम्र 19 वर्ष, निवासी भोला गली, इंदिरा नगर, थाना सिटी कोतवाली) ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा के बृजराजनगर निवासी किशन अग्रवाल और रायगढ़ इंदिरा नगर के चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू से 100-100 रुपये में इंजेक्शन खरीदता था और नशा करने वालों को 150 से 200 रुपये में बेचता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से पहले ही बिक चुके दो इंजेक्शन की रकम ₹300 भी जब्त की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 29 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय नारायण यादव, चन्द्रकुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!