रायपुर : अब ट्रेन में रिश्वत नहीं, हर टीटीई की हरकत कैमरे की नज़र में

Spread the love

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में अब टिकट चेकिंग पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने टिकट निरीक्षकों के व्यवहार और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की है। अब मंडल के 50 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वार्न कैमरे प्रदान किए गए हैं, जिससे वे अपनी ड्यूटी के दौरान कैमरे की निगरानी में रहेंगे।

इस कदम का उद्देश्य रिश्वतखोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाना और यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्व्यवहार की स्थिति में पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराना है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित एक विशेष बैठक में इन कैमरों का वितरण किया गया और कर्मचारियों को इसके प्रयोग संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

अनुराग सिंह ने बताया कि बॉडी वार्न कैमरे से न केवल टिकट जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि किसी भी विवाद की स्थिति में ये कैमरे सच्चाई का साक्ष्य भी बनेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों को यात्रियों के प्रति संवेदनशील, मर्यादित और सहयोगी रवैया अपनाने की भी सख्त हिदायत दी।

रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह तकनीकी कदम यात्रियों और रेल कर्मचारियों के बीच विश्वास बढ़ाएगा और रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगा।

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!