रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के कारोबार पर जोरदार प्रहार

Spread the love

स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट 

रायपुर/छत्तीसगढ़

 

राजधानी रायपुर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली एक बड़ी और अहम सफलता।

रायपुर पुलिस ने एक संगठित ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में जो तरीका सामने आया है, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

दरअसल, आरोपी दूसरे राज्यों से कोकीन मंगाने के लिए बेहद चालाकी से कुरियर का इस्तेमाल करता था। कोकीन को बी.पी. मशीन के डिब्बे में छिपाकर रायपुर भेजा जाता था, ताकि किसी को शक न हो सके।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण गोपाल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो रायपुर के गीतांजलि नगर इलाके का निवासी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शहर में फैले एक बड़े ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है, जिससे पुलिस को अब कई अहम सुराग मिले हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2.27 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा एक ब्रेज़ा कार और एक आईफोन भी जब्त किया गया है। कुल मिलाकर जब्त सामग्री की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और कुरियर कंपनी की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। साथ ही, इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

रायपुर पुलिस का यह ऑपरेशन नशे के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

 

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!