रायपुर बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े मुकाबले का गवाह

Spread the love

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 इंटरनेशनल महामुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर तैयारियों और टिकट व्यवस्था की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया मौजूद रहे।

संघ ने बताया कि मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आज 15 जनवरी की रात 7 बजे से ticketgenie.in पर शुरू होगी। एक व्यक्ति ऑनलाइन अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा। छात्रों के लिए विशेष टिकट 800 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें एक छात्र को केवल एक ही टिकट मिलेगी।

टिकट दरें इस प्रकार रहेंगी
अपर सिटिंग 2000 रुपये, लोअर सिटिंग 2500, 3000 और 3500 रुपये, सिल्वर 7500 रुपये, गोल्ड 10,000 रुपये, प्लैटिनियम 12,500 रुपये और कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25,000 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन खरीदी गई टिकटों का फिजिकल रिडेंप्शन 19 जनवरी से किया जा सकेगा।

फूड मेन्यू में प्रदर्शित किए जाएंगे उसके दाम
इसके अलावा दर्शकों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए स्टेडियम के अंदर फूड स्टॉल संचालकों को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की दरें लिखना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!