रामपुर विधायक प्रतिनिधि को  भेजा गया जेल

Spread the love

कोरबा। पहले ग्रामीण और उसके बाद पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखाने के दौरान पीड़ित ग्रामीण के फुफेरे भाई आरक्षक के साथ चौकी के भीतर ही मारपीट करने वाले विधायक प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है।

कोरबा जिले में रामपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के प्रतिनिधि जयकिशन पटेल के द्वारा रजगामार चौकी में स्टाफ के सामने आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले (थाना करतला में कार्यरत) के साथ 31 दिसम्बर की रात मारपीट की गई। इसके पहले उसके मामा के लड़के राजेन्द्र जांगडे के साथ ओमपुर में मंच के पीछे मारपीट कर जातिगत अपमान किया गया।

शराब के नशा में जान से मारने की धमकी भी दी गई। राजेन्द्र को अपने साथ लेकर आरक्षक विकास जब चौकी रजगामार आया और रिपोर्ट करने के लिये आवेदन लिख रहा था, उसी समय जयकिशन आया और रजगामार चौकी के अन्दर आरक्षक विकास को गाली गलौच करते हुये तुम लोग मेरा क्या उखाड़ लोगे बोलते हुये रात्रि गश्त अधिकारी एवं चौकी हाजरी के सामने हाथ झापड से मारपीट किया।

विकास कोसले की रिपोर्ट पर जय किशन पटेल के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(3)- बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। इसी तरह राजेन्द्र जांगड़े की रिपोर्ट पर जय किशन पटेल के विरुध्द धारा 115(2), 296, 351(3)- बीएनएस व एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आजाक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

हालांकि,विधायक प्रतिनिधि ने भी विकास कोसले व राजेन्द्र के द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखाई है। विकास कोसले व राजेन्द्र के विरूद्ध धारा 115(2), 3(5), 351(3)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!