RBI ने जारी की देश के सबसे सुरक्षित बैंकों की सूची, इन बैंकों में नहीं डूबेगा आपका पैसा

Spread the love

बैंक में जमा पैसा आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन समय-समय पर कुछ बैंकों के डूबने की खबरें लोगों की चिंता बढ़ा देती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि देश के सबसे सुरक्षित बैंक कौन से हैं, जहां ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डोमेस्टिक सिस्टमिकली इंपॉर्टेंट बैंक (D-SIBs) की सूची जारी की है। इस सूची में शामिल बैंकों को देश के सबसे भरोसेमंद और मजबूत बैंक माना जाता है। इन बैंकों की वित्तीय स्थिति इतनी मजबूत होती है कि इनके डूबने की संभावना न के बराबर होती है।

RBI की सूची में शामिल देश के सबसे सुरक्षित बैंक:

1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)


2. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)


3. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

नए वित्तीय नियम और बैंक की स्थिति:

1 अप्रैल 2025 से लागू नियमों के तहत, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक को उच्च स्तर (High Bucket) में रखा गया है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।

एसबीआई को 0.80% अतिरिक्त CET1 (Common Equity Tier-1), एचडीएफसी बैंक को 0.40% और आईसीआईसीआई बैंक को 0.20% अतिरिक्त CET1 बनाए रखना होगा।

D-SIBs क्या होते हैं?

D-SIBs वे बैंक होते हैं जो देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर ये बैंक संकट में आते हैं, तो इनका असर पूरे बैंकिंग सिस्टम पर पड़ सकता है। ऐसे में सरकार और आरबीआई इन बैंकों को बचाने के लिए विशेष कदम उठाते हैं।

बैंक डूबने पर कितने पैसे की सुरक्षा?

RBI के नियमों के अनुसार, अगर कोई बैंक डूबता है, तो ग्राहक को अधिकतम 5 लाख रुपये तक की जमा राशि की गारंटी मिलती है। इसमें सेविंग्स अकाउंट, करंट अकाउंट, और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं।

बीमा के तहत मिलती है सुरक्षा:

डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट 1961 के तहत बैंक में जमा रकम पर 5 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा मिलती है। इससे अधिक राशि पर गारंटी नहीं होती, इसलिए लोग सलाह देते हैं कि एक ही बैंक में 5 लाख रुपये से ज्यादा राशि न रखें।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!