नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Spread the love

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे मनोज कुमार ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

‘भारत कुमार’ ने कहा अलविदा

देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को उनके प्रशंसक ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपने करियर में भारतीयता और राष्ट्रप्रेम को पर्दे पर जीवंत करने वाले कई यादगार किरदार निभाए। शुक्रवार सुबह उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

देशभक्ति का चेहरा बने मनोज कुमार

24 जुलाई 1937 को जन्में मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने ‘मनोज कुमार’ नाम अपनाया। उन्हें खासतौर पर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिनमें उन्होंने ना सिर्फ अभिनय किया, बल्कि कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।

यादगार फिल्में और योगदान

मनोज कुमार की प्रमुख फिल्मों में ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘दस नंबरी’ और ‘क्रांति’ शामिल हैं। उनकी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई और उन्हें विशेष पहचान दिलाई।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!