BEL में ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती: 9 जनवरी 2026 तक करें आवेदन, 100 से अधिक पदों पर मौका

Spread the love

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी BEL ने ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक  उम्मीदवार BEL की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 9 जनवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान से ऑर्गनाइजेशन में 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

आवश्यक बाते
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय/कॉलेज से विभिन्न विषयों में B.E/B.Tech/B.Sc इंजीनियरिंग (4 साल का कोर्स) पास होना आवश्यक है। 01.01.2026 तक सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

भर्ती के चरण

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी। स्क्रीनिंग और चयन उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर होगा।

लिखित परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स सामान्य/EWS/OBC-NCL श्रेणी के लिए 35% और SC/ST/PwBD श्रेणी के लिए 30% हैं। चयन प्रक्रिया 100 अंकों की लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

कब होगी परीक्षा?

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और फिर अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन फीस 150 रुपये + 18% GST है। एप्लीकेशन फीस SBI कलेक्ट (ऑनलाइन) के ज़रिए जमा करनी होगी। SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस देने से छूट है।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!