Rohit Sharma को ट्रोल करने वाली ने बांधे तारीफों के पुल, शमा मोहम्मद के अचानक बदले सुर

Spread the love

रोहित शर्मा को ट्रोल करने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के सुर अचानक बदल गए और उन्होंने कैप्टन की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के साथ रोहित शर्मा की भी तारीफ की।

मोटापे को लेकर रोहित शर्मा को ट्रोल करने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के सुर अचानक बदल गए हैं। उन्होंने अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफों के पुल बांधे हैं। ICC चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीत लिया है। मैं विराट कोहली को 84 रन बनाने के लिए बधाई देती हूं…मैं बहुत उत्साहित हूं और फाइनल का इंतजार कर रही हूं। टीम इंडिया चैम्पियन्स ट्रॉफी जीतकर ही वतन लौटेगी, इसका मुझे पूरा भरोसा है।

अपने X हैंडल पर शमा ने लिखी पोस्ट

बता दें कि शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को ‘मोटा’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया था, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर मोटापे को लेकर की गई टिप्पणी से उठे विवाद के बीच अब कांग्रेस नेता का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए टीम इंडिया और रोहित शर्मा को बधाई दे रही हैं। उन्होंने दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन बनाने के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी बधाई दी और कहा कि वह फाइनल का इंतजार कर रही हैं।

शमा मोहम्मद ने अपने एक्स हैंडल पर भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए पोस्ट लिखी और विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। 84 रन बनाने और आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए @imVkohli को बहुत-बहुत बधाई!

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!