शनिवार राशिफल 13 दिसंबर 2025 : शनि-हनुमान कृपा से बदलेगा भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

Spread the love

मेष राशि:
नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं. यदि आप सोच-समझकर और संभलकर कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. हालांकि, दिनभर निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी.

वृषभ राशि:
आपकी कार्यपद्धति से अधिकारी खुश होंगे. हालांकि, माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी. इसके अलावा अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे और विरोधी सक्रिय रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले विद्युत् उपकरण पर खर्च होना संभव है.

मिथुन राशि:
आज जो भी कार्य करें, उसे बहुत ही होशियारी और समझदारी से करें. दिन खत्म होने से पहले मिथुन राशि वालों को बकाया की वसूली हो सकती है. इसके अलावा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.

कर्क राशि:
अध्ययन में रुचि न होने से कर्क राशि वालों की परिवारजनों से अनबन हो सकती है. इसके अलावा अचानक हानि होने की संभावना है. नौकरीपेशा जातकों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, जबकि व्यापारी नई योजना बनाएंगे.

सिंह राशि:
परिजनों के साथ तीर्थयात्रा पर जाना आज संभव है. सिंह राशि वालों को आज किसी बाहरी इंसान का सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले नए वस्त्रों की प्राप्ति भी हो सकती है.

कन्या राशि:
आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ करेंगे. कन्या राशि के जातक आज वाहन-मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है. इसके अलावा विवाद से बचें और निवेश करने के लिए कदम उठाएं.

तुला राशि:
गलत संगत के कारण तुला राशि वालों को अपमानित होना पड़ सकता है. विवाहित जातकों के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कामकाजी लोगों को शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा. साथ ही यात्रा सफल रहेगी. दिन खत्म होने से पहले आपको शेयर बाजार से लाभ हो सकता है.

वृश्चिक राशि:
निवेश करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान होगा. आज आपकी व्यवसायिक उन्नति होगी. आज आप किसी से भी विवाद न करें, नहीं तो आपको ही ज्यादा परेशानी होगी.

धनु राशि:
घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण अपने लिए समय नहीं मिलेगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले निवेश से लाभ होगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी.

मकर राशि:
निर्णय लेने में आज आप कमजोर रहेंगे. इसके अलावा शरीर में सुस्ती रहेगी. दिन खत्म होने से पहले पुराना रोग उभर सकता है. मकर राशि के जातक आज परिवार वालों को कोई उपहार दे सकते हैं.

कुंभ राशि:
आज आपको आकस्मिक धन लाभ होगा. साथ ही आत्म-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, संतान पक्ष की चिंता के कारण सेहत खराब हो सकती है. आज आपके विरोधी शांत रहेंगे.

मीन राशि:
आवास-निवास की समस्या का समाधान होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मीन राशि वालों को आज परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है. इसके अलावा धन और आभूषण प्राप्ति होने के सुगम योग हैं.

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 26 June 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 26 June 2026         मेष राशिफल   करियर को आगे बढ़ाने का मिलेगा सुंदर अवसर, अधूरे काम आसानी से होंगे…

    Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: दिन वृहस्पतिवार विष्णु कृपा से, बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 25 June 2026       मेष राशिफल   आज आपके निजी संबंध बेहद मजबूत और सुखद रहेंगे. प्रेम और स्नेह का संचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!