छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर : रायपुर समेत कई जिलों में कोहरा, शीतलहर की चेतावनी

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई ऐसे जिले हैं, जहां कोहरा छाए रहने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशभर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

इन जिलों में लुढ़केगा पारा

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चली और अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!