St Petersburg Attack : रूस के सबसे बड़े बाज़ार में भीषण धमाके, आग और अफरातफरी से शहर में खलबली

Spread the love

रूस ।   सबसे बड़े बाज़ार सेंट पीट्सबर्ग में भयानक हमले की खबर सामने आ रही है। चश्मदीदों के अनुसार शहर पर एक के बाद एक हुए कई भीषण धमाकों से भयानक आग लग गई और इससे हाहाकार मच गया। धमाके के बाद पूरा इलाका आग की भयानक लपटों में घिर गाया है। सेंट पीटर्सबर्ग में खलबली मच गई है।

यह रूस के सबसे बड़े बाज़ारों में शुमार है। यहां की नेव्स्की मार्केट में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। गवाहों के मुताबिक़ कई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं, जिससे रात का आकाश काँप उठा। देखते-ही-देखते विशाल बाज़ार परिसर आग के गोले में तब्दील हो गया। लपटें इतनी ऊँची हैं कि दूर से ही पूरा इलाका जलता हुआ दिख रहा है। दमकल की सैकड़ों गाड़ियाँ मौके पर पहुँच चुकी हैं, लेकिन तेज़ हवा और बाज़ार में मौजूद ज्वलनशील सामान के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

कई किलोमीटर तक इलाके को कराया गया खाली

धमाके के बाद स्थानीय प्रशासन ने आसपास के कई किलोमीटर तक के इलाके को खाली करा लिया है। आग का कारण अभी अज्ञात, संदेह की सुई यूक्रेन की ओर है?रूसी मीडिया और सोशल मीडिया पर तेज़ी से अफवाहें फैल रही हैं कि यह कोई “दुर्घटना” नहीं, बल्कि सुनियोजित तोड़फोड़ हो सकती है। कुछ लोगों ने इसे “यूक्रेनी आगजनी” तक करार दे दिया। यह बात इसलिए भी गर्माई है. क्योंकि हाल के महीनों में मॉस्को के आसपास कई “रहस्यमयी” फैक्ट्री विस्फोट हो चुके हैं, जिन्हें रूस यूक्रेन की ख़ुफ़िया एजेंसियों से जोड़ता रहा है।

राहत-बचाव कार्य में जुटीं टीमें

आर्थिक झटकानेव्स्की मार्केट रूस का सबसे बड़ा थोक-खुदरा केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन 100 मिलियन डॉलर से ज़्यादा का व्यापार होता है। यहाँ बड़ी संख्या में मध्य एशियाई और कॉकेशियाई प्रवासी व्यापारी काम करते हैं। अगर यह आगजनी साबित हुई तो यह न सिर्फ़ सेंट पीटर्सबर्ग, बल्कि पूरे रूस की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका होगा। फिलहाल राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। रूसी जांच एजेंसियाँ मौके पर पहुँच गई हैं और जल्द ही आधिकारिक बयान आने की उम्मीद है। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के भीतर लगातार हो रही इस तरह की घटनाएँ मॉस्को के लिए नई चुनौती बनती जा रही हैं।

 

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!