शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर

Spread the love

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। निवे कोशकों की सतर्कता और मिले-जुले वैश्विक संकेतों का असर सीधे बाजार पर देखने को मिला। सुबह बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स करीब 150 अंक की गिरावट के साथ 85,250 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि एनएसई निफ्टी 26,100 के स्तर के पास फिसल गया। बैंकिंग शेयरों की बात करें तो बैंक निफ्टी भी दबाव में रहा और 80 अंक की गिरावट के साथ 59,102 के स्तर पर खुला। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में दबाव के चलते बाजार की रफ्तार धीमी रही।

सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दिखी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ 60,425 के आसपास कारोबार करता नजर आया, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं।

सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दिखी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ 60,425 के आसपास कारोबार करता नजर आया, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं।


किन शेयरों में रही तेजी

हालांकि बाजार में सुस्ती के बावजूद कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। शुरुआती कारोबार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, टाइटन और अदाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इन शेयरों में चुनिंदा खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला।

इन शेयरों पर दिखा दबाव

दूसरी ओर, कुछ बड़े दिग्गज शेयरों में बिकवाली हावी रही। ईटरनल (जोमैटो), बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसे शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई। खासतौर पर फाइनेंशियल और इंश्योरेंस शेयरों में दबाव ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

किन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर

शुक्रवार के कारोबार में एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयर प्रमुख मूवर्स रहे। इन स्टॉक्स में दिन के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!