नए साल के जश्न पर कड़ा पहरा: छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट, अवैध शराब-ड्रग्स और हुड़दंग पर सख्त कार्रवाई

Spread the love

नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूरे प्रदेश में कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायगढ़ और सरगुजा तक पुलिस अलर्ट मोड पर है। अवैध शराब, ड्रग्स, हुड़दंग और सड़क पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर में DJ बैन और CCTV में रिकॉर्ड होगा सेलिब्रेशन

रात में 10 बजे के बाद डीजे बजानों वालों की अब खैर नहीं! एक्शन में पुलिस, होगी कड़ी कार्रवाई – those who play dj music after 10 pm are in trouble strict

राजधानी रायपुर में न्यू ईयर पार्टी को लेकर पुलिस ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं। रात 10 बजे के बाद किसी भी तरह का डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। बिना लाइसेंस शराब परोसने, सूखा नशा बेचने या नियमों का उल्लंघन करने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस निरस्त तक किया जा सकता है।

रायपुर पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा, फार्म हाउस और बार संचालकों के साथ बैठक कर साफ कर दिया है कि सभी पार्टियां CCTV कैमरों की निगरानी में होंगी। बाहरी पार्किंग की उचित व्यवस्था करना अनिवार्य होगा और मुख्य सड़क या सर्विस रोड पर वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे।

पुलिस ने साफ कहा है कि यदि आयोजन स्थल पर हुड़दंग, मारपीट या नशे का दुरुपयोग पाया गया, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आयोजक और संचालक की होगी। आउटर क्षेत्र के सभी संस्थान नववर्ष की रात 12 बजे से 12:30 बजे तक बंद रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों या वाहनों में शराब सेवन कराने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नशे में ग्राहक को घर तक छोड़ना होगा

रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने निर्देश दिए हैं कि आयोजन में बुलाए गए हर ग्राहक की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। यदि कोई ग्राहक शराब के नशे में मदहोश पाया जाता है, तो उसे सुरक्षित तरीके से घर तक पहुंचाना आयोजक की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और कार्यक्रम की पूर्व सूचना नजदीकी थाने को देना अनिवार्य किया गया है।

बिलासपुर में ड्रोन से निगरानी, 800 जवान तैनात

न्यायधानी बिलासपुर में 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की सुबह तक सघन पुलिस निगरानी रहेगी। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 100 होमगार्ड जवानों के साथ 800 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों और इंटरसेप्टर वाहनों की मदद से निगरानी होगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बस्तर में पहले से टाइट सुरक्षा

जगदलपुर सहित पूरे बस्तर संभाग में नए साल से चार दिन पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में 150 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है और करीब 300 से 400 जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस का फोकस भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है।

दुर्ग में स्टंटबाजी पर सीधी जेल

दुर्ग पुलिस ने चेतावनी दी है कि 31 दिसंबर की रात सड़क पर केक काटने, स्टंटबाजी करने या हुड़दंग मचाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। जिले में पूरी रात पुलिस पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

रायगढ़ और सरगुजा में भी सख्त गाइडलाइन

रायगढ़ और सरगुजा पुलिस ने भी गाइडलाइन जारी कर दी है। सड़क पर जश्न मनाने, तेज रफ्तार बाइक चलाने, सार्वजनिक जगहों पर गाली-गलौज करने पर कठोर कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!