सरगुजा IG की बड़ी कार्रवाई: गैंगरेप केस में 3 महीनों तक FIR लंबित रखने पर ASI निलंबित, TI लाइन अटैच, विभागीय जांच के आदेश

Spread the love

बलरामपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज करने में तीन महीने की देरी पर सरगुजा IG ने बड़ी कार्रवाई की। ASI रोशन लकड़ा को निलंबित और TI गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया है।

Surguja IG Action: बलरामपुर जिले से सामने आए एक संवेदनशील मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद तीन महीने तक FIR दर्ज नहीं किए जाने पर सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा (Surguja IG Deepak Kumar Jha) ने कठोर कार्रवाई की है। IG ने जांच अधिकारी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित (ASI Suspend) कर दिया है, जबकि सनावल थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पीड़िता ने दुष्कर्म के बाद लगाई फांसी

मामला झारखंड निवासी तीन युवकों से जुड़ा है, जिन पर आरोप है कि घटना वाले दिन वे महिला के घर में जबरन घुसे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape Case) किया। मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने घटना के बाद उसी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने कई बार थाना जाकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने शिकायत को आत्महत्या का मामला बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। तीन महीने तक परिजन मसले को लेकर भटकते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

परिजनों ने सरगुजा IG से सीधे की शिकायत 

निराश परिजनों ने अंततः सरगुजा IG दीपक कुमार झा के समक्ष सीधे शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही IG ने मामले को गंभीर पुलिस लापरवाही (Police Negligence Case) मानते हुए उच्चस्तरीय जांच शुरू कराई। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि अधिकारी FIR दर्ज करने में जानबूझकर देरी कर रहे थे, जबकि मामला अत्यंत संवेदनशील था और महिला की मौत भी हो चुकी थी।

परिजन बोले- 3 महीने तक दहलीज पर घुमाया 

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि वे लगातार पुलिस से गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिला। उनका कहना है कि महिला की मौत के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीर अपराध की जगह आत्महत्या मानकर मामला दर्ज करने में लापरवाही बरती।

ASI निलंबित, TI लाइन अटैच 

जांच में लापरवाही प्रमाणित होने पर सरगुजा IG ने तुरंत कार्रवाई की और ASI रोशन लकड़ा को तत्काल निलंबित (ASI Roshan Lakda Suspended) कर दिया। इसके अलावा पूरे थाने की जिम्मेदारी तय करते हुए सनावल थाना प्रभारी गजपति मिर्रे को भी लाइन अटैच कर दिया।

साथ ही दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच (departmental inquiry) शुरू करने का आदेश भी जारी कर दिया है। IG ने इस कदम से स्पष्ट किया है कि दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    स्टेट हाईवे की बदहाली: कीचड़ में तब्दील हुआ सीपत–बलौदा मार्ग, भारी वाहनों ने बढ़ाई परेशानी

    Spread the love

    Spread the love    Vachannews ग्राउंड रिपोर्ट । सीपत–बलौदा मार्ग।       बिलासपुर/सीपत। सीपत–बलौदा मार्ग की जर्जर हालत ने बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।…

    शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या, ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द मोड़ स्थित शराब दुकान परिसर में सोमवार को उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!