अयोध्या में विवाह पंचमी पर आज इतिहास रचेगा धर्म ध्वजारोहण, पीएम मोदी करेंगे शिखर पर भगवा ध्वज फहराने का अनुष्ठान

Spread the love

विवाह पंचमी के पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या आज एक भव्य और आध्यात्मिक माहौल में डूबी हुई है। जहां एक ओर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक धर्म ध्वजारोहण की तैयारियां चरम पर हैं। अभिजित मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर पवित्र भगवा ध्वज फहराकर विशेष वैदिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे।


ध्वज की क्या है खासियत?

PMO के अनुसार राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला यह पवित्र भगवा ध्वज कई विशेषताओं से युक्त है—

  • ध्वज समकोण त्रिभुजाकार है।
  • इसकी ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट होगी।
  • ध्वज पर एक दीप्तिमान सूर्य अंकित है, जो भगवान राम के तेज, पराक्रम और ओज का प्रतीक है।
  • शीर्ष पर ‘ॐ’ का चिन्ह और कोविदार वृक्ष की आकृति अंकित है।
  • यह ध्वज विशेष पैराशूट फैब्रिक और रेशमी धागों से निर्मित है।
  • इसे 161 फुट ऊंचे मंदिर शिखर पर स्थित 42 फुट ऊंचे ध्वज-स्तंभ पर स्थापित किया जाएगा।

ध्वज का स्वरूप वाल्मीकि रामायण के वर्णन से प्रेरित है और यह रामराज्य के आदर्शों—गरिमा, एकता तथा सांस्कृतिक निरंतरता—का प्रतीक माना जा रहा है।


पीएम मोदी का अयोध्या दौरा

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 10 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या पहुंचेंगे। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा साकेत महाविद्यालय जाएंगे और फिर लगभग ढाई किलोमीटर लंबे रोड शो के माध्यम से राम मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंचेंगे।

  • रोड शो के मार्ग पर अवध विश्वविद्यालय और साकेत महाविद्यालय के लगभग 1000 छात्रों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी।
  • मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री पहले सप्त मंदिरों, फिर शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे।
  • इसके बाद वे गर्भगृह में पूजा कर रिमोट सिस्टम के माध्यम से धर्म ध्वजा फहराएंगे।

अयोध्या में सुरक्षा के अभेद्य इंतज़ाम

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए पूरी अयोध्या किले में तब्दील है—

  • पीएम के स्वागत के लिए 7 स्थानों पर मंच, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
  • उनके गुजरने वाले मार्ग को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
  • सुरक्षा के लिए 5 लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।
  • लगभग 7,000 पुलिसकर्मियों, साथ ही ATS, STF, स्वाट कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती।
  • 15 किलोमीटर के दायरे में प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की विशेष निगरानी।
  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से…

    Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!