विराट कोहली को टेस्ट कप्तान बनाने के प्लान पर फिरा पानी, अब क्या करेगा BCCI

Spread the love

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कथित तौर पर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है, जिस पर काफी कोहराम मचा हुआ है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने अपने इस फैसले के बारे में बीसीसीआई को भी बता दिया है। दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड विराट के इस फैसले से हैरान रह गया। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह भारत के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं, बल्कि इसलिए भी कि वह उन्हें एक बार फिर भारत का टेस्ट कप्तान बनाना चाहते थे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘यह सच है कि सिलेक्टर्स ने इंग्लैंड सीरीज के लिए कोहली को भारतीय कप्तान बनाने के बारे में सोचा था।’ लेकिन उन्हें निराशा इस बात की है कि कोहली ने न केवल एक बार फिर भारत का टेस्ट कप्तान बनने से इनकार कर दिया है, बल्कि उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का भी फैसला किया है। इससे बीसीसीआई की योजना पर पानी फिर गया है

क्या थी BCCI की प्लानिंग
तीन दिन पहले दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई और रोहित इस बारे में कुछ समय से बात कर रहे थे। इसलिए उनके संन्यास लेने से पहले ही बीसीसीआई भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर उनके सब्सिट्यूट के बारे में सोच रहा था।

रोहित शर्मा की जगह लेंगे शुभमन गिल
यह सच है कि बीसीसीआई चाहता था कि शुभमन गिल आखिरकर टेस्ट क्रिकेट में रोहित की जगह लें। लेकिन गिल अब तक इस फॉर्मेट में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। कम से कम, अभी तक नहीं। लेकिन बीसीसीआई के पास अब कोई ऑप्शन नहीं है। वे जसप्रीत बुमराह को उनकी फिटनेस की वजह से कप्तान की भूमिका में नहीं चाहते हैं।

केएल राहुल की उम्र 33 साल है, इसलिए उन पर विचार नहीं किया जा सकता। ऋषभ पंत का फॉर्म और कप्तानी अच्छी नहीं रही है। ऐसे में गिल ही बचते हैं। आदर्श रूप से, वे कोहली को एक अस्थायी ऑप्शन के रूप में चाहते थे, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि यह संभव है।

Related Posts

भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

Spread the love

Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

Spread the love

Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!