नए साल पर आतंकी घुसपैठ का खतरा: LoC पर हाई अलर्ट, 60 लॉन्चपैड सक्रिय, सेना-बीएसएफ सतर्क

Spread the love

जम्मू-कश्मीर में 740 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ कंट्रोल ( LoC) पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया जानकारी मिली है कि सीमा पार 60 लॉन्चपैड पर 100 से ज्यादा आतंकवादी नए साल पर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इस खुफिया इनपुट के बाद भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लगभग 13,000 फीट पर कड़ी सुरक्षा है और बीएसएफ जवान दिन-रात पहरा दे रहे हैं।

जम्मू बस स्टैंड पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप

नए साल को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जम्मू बस स्टैंड पर मंगलवार को एक संदिग्ध बैग देखे जाने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। बैग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए।

जांच में क्या मिला?

काफी मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैग में कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे नजदीकी थाने ले जाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह बैग वहां कौन छोड़ गया था या क्या यह किसी यात्री का सामान था जो भूलवश छूट गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस स्टैंड पर यातायात और अन्य गतिविधियां दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दी गई हैं।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!