आज का राशिफल 31 जनवरी 2026: जानें अपनी राशि के अनुसार दिनभर का हाल

Spread the love

मेष राशि: 
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए ये समय उपयुक्त है. विरोधी परास्त होंगे और आपको उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. इसके अलावा आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं. विवाहित जातकों को आज संतान सुख मिलना संभव है. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले सुख-सुविधा पर अच्छा-खासा खर्चा होगा.

वृषभ राशि: 
आज आपका संतान से वाद-विवाद हो सकता है. नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. इसके अलावा वाहन खरीदने का मन बनेगा. दिन खत्म होने से पहले आप किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं.

मिथुन राशि: 
किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा, लेकिन आय में बढ़ोतरी होगी. आज का आधे से ज्यादा समय जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में व्यतीत होगा. कारोबारियों को यदि कारोबार में सफलता पानी है तो पहले कार्य योजना बनाएं.

कर्क राशि: 
परिजनों की मदद से अटके काम पूरे होंगे. साथ ही आर्थिक मामले सुलझेंगे. हालांकि, नौकरी कर रहे जातक कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे.

सिंह राशि: 
कारोबार विस्तार की रूपरेखा आज बन सकती है. हालांकि, मांगलिक कार्य पर खर्च होना संभव है. आज आपके निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी. साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

कन्या राशि: 
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा. कन्या राशि के जातकों को आज अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. यदि आज आप शेयर बाजार में निवेश करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा. आज आपको अपना कोई धोखा दे सकता है.

तुला राशि: 
पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. हालांकि, घर की सजावट के सामान पर धन खर्च होगा. दिन खत्म होने से पहले आपको नए वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. विवाहित जातक जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आने से चिंतित रहेंगे.

वृश्चिक राशि: 
मनचाही सफलता मिलने से दिनभर मन प्रसन्न रहेगा. प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोगों को आज किसी काम में सफलता मिलेगी. आज आपकी कुंडली में मकान बदलने का भी योग है. इसके अलावा व्यवसाय में लाभ होने की स्थिति बन रही है.

धनु राशि: 
जो लोग कभी आपकी निंदा करते थे, वो आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे. हालांकि, पुराने विवाद के कारण तनाव भी रहेगा. यदि आज आप फालतू चीजों के बारे में नहीं सोचेंगे तो अच्छा रहेगा.

मकर राशि: 
आज का दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा, लेकिन परिजनों से मनमुटाव हो सकता है. जॉब कर रहे जातकों की कुंडली में तबादले का योग है.

कुंभ राशि: 
अपने निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण परेशान रहेंगे. व्यापारियों को आज व्यापार में इच्छित लाभ होगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी.

मीन राशि: 
संतान का विवाह न होने के कारण चिंतित रहेंगे. कामकाजी लोगों के समय रहते जरूरी कार्य पूरे होंगे. मीन राशि वालों का आज भाइयों के साथ विवाद हो सकता है. यदि दिनभर आपने अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं रखा तो सही नहीं रहेगा.

  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!